फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में आवक हुई तेज, सख्ती के बाद उठान किया शुरू

विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं सुखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक तेज हो गई। इसके साथ एजेंसियों ने खरीद भी कुछ तेज की है। प्रशासन की सख्ती के बाद गेहूं का उठान शुरू हो पाया है। जिले की मंडियों में 35110 में से 13705 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। एजेंसियों ने इसमें से 252 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। वहीं रात के समय गेटपास में कुछ परेशानी आ रही है। किसानों को गेटपास के लिए 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मंडी में रात को भी गेटपास काटने शुरू कर दिए हैं। पानीपत अनाज मंडी में वीरवार को 20 गेटपास काटे गए।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 12 मंडी और खरीद केंद्र बनाए हैं। मंडियों में सरकारी खरीद के पहले दिन ही गेहूं आ गया था। एजेंसियों ने शुरुआत में नमी के कारण गेहूं की खरीद नहीं की। इसके बाद मंडी में गेटपास, पंजीकरण और बायोमीट्रिक में किसान उलझ गए। मंडी में किसानों काे गेटपास नहीं मिल पा रहा है। जिले की मंडियों में 35110 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। सबसे अधिक पानीपत की मंडी में 9794, समालखा में 9300 और इसराना में 7241 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। अब बबैल और छिछड़ाना खरीद केंद्र पर भी गेहूं की आवक शुरू हो गई। बबैल में 234 और छिछड़ाना में 450 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। नौल्था खरीद केंद्र पर अब तक गेहूं नहीं आया है। एजेंसियों ने 13705 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसमें हैफेड ने 8459, एचडब्ल्यूसी ने 5188 और एफसीआई ने 58.5 मीट्रिक टन की खरीद की है। हैफेड ने 212 और एचडब्ल्यूसी ने 40 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है।
किसान बोले- गेटपास में आ रही समस्या
उझा गांव के हरपाल ने बताया कि वे दो ट्रॉली गेहूं लेकर आए हैं। वे 15 मिनट से गेटपास के लिए खड़े हैं। कभी ट्रैक्टर की नंबर प्लेट जांची जा रही है तो कभी बायोमीट्रिक नहीं चल पा रही है। बुड़शाम गांव के आजाद सिंह ने बताया कि उनकी दो एकड़ गेहूं का गेटपास नहीं कट पाया है। पोर्टल पर कराया पंजीकरण नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में तीन दिन से मंडी में हैं।
विज्ञापन

मंडी में 24 घंटे गेटपास काटे जा रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
अवतार शास्त्री, चेयरमैन, मार्केट कमेटी पानीपत।

अनाज मंडी में गेहूं सुखाते हुए। संवाद

अनाज मंडी में गेहूं सुखाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें