फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की केन में शराब डालकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में सरकार द्वारा शराब के ठेकों को बंद करने के बाद शराब की क्षेत्र में नाजायज बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे है। एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने
विज्ञापन

तीसरा मामला दर्ज किया है। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चमराड़ा की तरफ से काकोदा शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस द्वारा लगाए गए नाके को देख काकोदा की तरफ हाथ में एक प्लास्टिक की कैन्नी लेकर आ रहा व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा तो पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर दबोचने पर उसके कब्जे से मिली प्लास्टिक की केन में करीब 6 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में गुरदीप निवासी कोकोदा के कब्जे से छह देसी नाजायज शराब बरामद कर उसके खिलाफ लॉकडाउन की अवहेलना के साथ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें