फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 मरीजों को एक साथ रखा, एक शौचायल का किया इस्तेमाल, इनमें से मिला एक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का पांचवां केस पॉजिटिव मिला है। हालांकि ये कोरोना का पीड़ित करनाल का रहने वाला है। इस पानीपत को क्रॉस करते वक्त नांगलखेड़ी के पास जीटी रोड पर पकड़ा था। ये मध्यप्रदेश से वापस करनाल लौट रहा था। फिलहाल डॉक्टरों ने इसको सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दो डॉक्टरों की टीम इसका इलाज कर रही है। इस पूरे प्रकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक लापरवाही भी सामने आई है। इस पॉजिटिव मरीज को ईएसआई में 6 लोगों के साथ रखा गया था। ये भी एक दूसरे के संपर्क में थे और सभी ने एक ही शौचालय का इस्तेमाल भी किया है। जबकि नियमानुसार संदिग्ध मरीजों को अलग-अलग रखना होता है। हालांकि गनीमत रही कि बाकी 6 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं दूसरी और चारों डॉक्टरों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसको लेकर विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

करनाल के गांव रसलपुर का रहने वाला है पीड़ित
डॉक्टरों ने बताया कि करनाल के गांव रसलपुर का रहने वाले 38 वर्षीय ओमप्रकाश 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश से करनाल लौटते वक्त पकड़ा गया था। इसको नांगलखेड़ी गांव के पास से क्बांइन से पकड़ा था। इसके साथ छह और लोग पकड़े गए थे। इनको ईएसआई अस्पताल में रखा गया था। 11 अप्रैल को इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। 13 अप्रैल को गुरुग्राम लैब से इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 अप्रैल को दोबारा सैंपल खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जहां से दोबारा उसकी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
मरीज के संपर्क में रहे 6 लोगों को किया क्वारंटीन
रसलापुर गांव के ओमप्रकाश के पॉजिटिव आने के बाद उन 6 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। ये 14 दिन तक क्वारंटीन रहेंगे। अगर इनमें कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो इनके दोबारा सैंपल भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का खतरा इसलिए भी अधिक बढ़ गया है क्योंकि इन सभी ने एक ही शौचायल का प्रयोग किया था। से 3 दिन तक एक साथ रहे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की मांग, जिले की सीमाएं हो सील
करनाल के व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि जिले की सीमाएं सील की जाए। क्योंकि पानीपत कोरोना मुक्त हो चुका था। चारों पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके थे। अब करनाल का व्यक्ति यहां पॉजिटिव मिला है। इसलिए जिले की सीमाएं सील होनी चाहिए।
19 दिन के बाद जिले में आया कोरोना का पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग कोरोना को इन कंट्रोल कर चुका था। जिले में 19 दिन तक कोई पॉजिटिव केस नहीं आया था। चौथा केस 26 मार्च को आया था। अब तक 292 सैंपल भेजे जा चुके हैं 243 नेगेटिव रिपोर्ट आई हैं। चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
सिविल सर्जन ने तैयार की लॉकडाउन की प्लानिंग
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने अपने कार्यालय में सभी डिप्टी सिविल सर्जन के साथ मीटिंग की और लॉकडाउन के दौरान विभाग की प्लानिंग तैयार की है। प्लानिंग के तहत स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे। उनके कोरोना के लक्षण के बारे में पूछताछ करेंगे। इसके लिए विशेष टीमों का गठन भी कर दिया गया है। सिविल सर्जन ने ये रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है।
विभाग के लिए ये राहत भरी बात
स्वास्थ्य विभाग ने जमातियों व जमातियों के संपर्क में आने वाले 136 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इन सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये विभाग के लिए राहत भरी बात है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 56 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
करनाल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, 45 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग हैं: डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संबंधित एक सैंपल की रिपोर्ट पोजिटिव मिली है। कुल 292 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 243 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 45 रिपोर्ट का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। होम अंडर क्वारंटीन के तहत 676 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अब तक 481 घरों में 2438 लोगों को क्वॉरंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें