चावला कॉलोनी में मारपीट कर चाकू के बल पर युवक से बाइक, पर्स और फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को सीआइए थ्री की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी राम अवतार, प्रिंस और विकास उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोपियों से फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, बाइक और वारदात में प्रयोग चाकू को बरामद कर उन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया।
विदित है कि गत 18 फरवरी की रात हनुमान कॉलोनी निवासी साहिल अपने ममेरे भाई की भाई से राजीव कॉलोनी से होते हुए अपने घर जा रहा था, जब वह निर्मल कुटिया के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू की नोक पर उपरोक्त सामान लूट लिया था। किला थाना पुलिस ने साहिल की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए थे।