फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्यूटी के लिए घर से निकला सेना का राइफलमैन लापता

Sun, 24 May 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला सेना का राइफलमैन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 30 वर्षीय राइफलमैन राहुल गांव धनौरा जागीर का रहने वाला है। पिता उसे तीन दिन पहले बस अड्डे पर छोड़कर गए थे। उसके बाद राहुल न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही घर लौटा। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 30 वर्षीय राहुल भारतीय सेना में राइफलमैन के पद पर तैनात हैं। पिता राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह राहुल को ड्यूटी पर जाने के लिए रादौर बस अड्डे तक छोड़कर आए थे। इसके बाद राहुल न तो अपनी ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें