फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से एक्यूआई गिरा, 167 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शुक्रवार रात व शनिवार को दिन भर हुई बूंदाबांदी से स्मॉग की परत टूट गई है। हवा काफी हद से तक शुद्ध हुई है। शनिवार को एक्यूआई 65 अंक गिरकर 167 पर पहुंचा है। चार दिन तक ऑरेंज जोन में रहने के बाद शनिवार को प्रदूषण स्तर येलो जोन में आया है। हवा की रफ्तार फिलहाल पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। पिछले एक सप्ताह में हवा की गति में गिरावट आई है इसलिए पानीपत की हवा दोबारा खराब हो रही है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण भूमि से 100 फीट ऊपर तक स्मॉग की परत बन रही है। परत के कारण धुआं व धूल के कण नहीं उठ रहे हैं। यही कारण है कि पिछले तीन दिन से पानीपत का एक्यूूआई ऑरेंज जोन में है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात व शनिवार दिन भर हुई बूंदाबांदी में भी स्मॉग की परत नहीं टूटी है। वीरवार शाम को भी स्मॉग व धुंध रही। पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश में ये स्मॉग की परत टूटी है। इसके बाद एक्यूआई में गिरावट आएगी। पिछले सात दिनों से फॉग छाया हुआ है। तेज हवाओं के चलने के कारण गाड़ियों और चिमनियों आदि से निकलने वाला धुआं उड़ जा रहा था। शनिवार को हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी है। इस कारण धुआं ऊपर की तरफ उठ गया है। इससे प्रदूषण का स्तर में कमी आई है।
विज्ञापन

पिछले सात दिन का एक्यूआई
दिनांक- एक्यूआई
16 जनवरी- 224
17 जनवरी- 189
18 जनवरी- 232
19 जनवरी- 240
20 जनवरी- 254
21 जनवरी- 232
22 जनवरी- 167
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें