फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए एनडीसी पोर्टल पर करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नई संपत्ति या पार्ट (हिस्से की) प्रॉपर्टी की आईडी बनवाने के लिए अब फाइल मैनुअल जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए घर बैठे नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद तुरंत अपडेट भी होगी। इसके बाद शहरवासी अपना नो ड्यूज सर्टिफिकेट निकाल पाएंगे। साथ ही आवेदक पोर्टल पर आवेदन को ट्रैक भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए मैनुअल फाइल तैयार करनी पड़ती थी। भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के बाद प्रॉपर्टी आईडी बनाई जाती थी। फिर प्रॉपर्टी आईडी को नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल पर अपडेट किया जाता था। जहां से यह एनडीसी पोर्टल पर अपडेट होती थी। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था। अब ऑनलाइन आवेदन से आसानी होगी। इसके साथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और समय भी बचेगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
एनडीसी पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपने शहर, निकाय और कॉलोनी का नाम भरें। इसके बाद कॉलोनी का मैप खुलेगा। यहां पर एक चिह्न को आवेदक अपनी प्रॉपर्टी पर लगाएगा। इसके बाद अगले भाग में निजी जानकारी, नाम, पता, मोबाइल और ईमेल के साथ परिवार पहचान पत्र का नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी भरनी होगी। फिर प्रॉपर्टी के संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। इसके बाद सभी दस्तावेज और आवेदन निगम के पास पहुंच जाएंगे और प्रॉपर्टी आईडी बन जाएगी।
विज्ञापन

घर बैठे या सीएससी से कर सकते हैं आवेदन
निगम अधिकारियों ने बताया कि एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की प्रक्रिया एनडीसी लेने की प्रक्रिया की तरह ही आसान है। इसके लिए शहरवासी घर बैठे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी का लिंक बन चुका है।
और भी कई सुविधाएं मिलीं
एनडीसी पोर्टल पर नई और सब डिवाइड प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के साथ प्रॉपर्टी को खोजने, एनडीसी को डाउनलोड करने, चालान को री-प्रिंट करने, भुगतान सत्यापित करने से लेकर आपत्ति लगाने का विकल्प हैं। इसे पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
नई आईडी बनवाना हुआ आसान: डीएमसी
अब शहरवासी नई प्रॉपर्टी आईडी या पार्ट वाली प्रॉपर्टी की आईडी एनडीसी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अब इनकी मैनुअल फाइल निगम में जमा नहीं होंगी। इससे काम भी जल्दी होगा और लोगों की निगम में फाइल लेकर घूमने की प्रक्रिया भी समाप्त होगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह, डीएमसी, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें