फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने 9.6 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने वीरवार को समालखा बस अड्डे के पास आजाद नगर के मोहित को 9.6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाएगी।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुभाष ने बताया कि टीम ने वीरवार शाम को समालखा के आजाद नगर के मोहित को बस अड्डे के पास नशा बेचने की फिराक में पकड़ा था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। उससे 9.6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्ट कट तरीके से पैसे कमाने के लिए दो-तीन दिन पहले हरिद्वार में एक युवक से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था, उसने कुछ हेरोइन राहगीर अज्ञात व्यक्ति को बेच दी। वह वीरवार को बाकी 9.6 ग्राम हेरोइन बेचने के लिए समालखा बस अड्डे पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें