फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana:पानीपत के इसराना तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो की रेड, तहसीलदार के रीडर को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 15 Jul 2025 02:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

नवीन ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी कि इंद्रजीत ने तकसीम के मामले में प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद, एसीबी और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया और आज इंद्रजीत को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के इसराना तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर इंद्रजीत को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मांडी गांव के निवासी नवीन की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि तहसीलदार का रीडर इंद्रजीत जमीन के तकसीम (बंटवारे) के मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवीन ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी कि इंद्रजीत ने तकसीम के मामले में प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद, एसीबी और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया और आज इंद्रजीत को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान, इंद्रजीत के पास से रिश्वत की राशि बरामद की गई, और उसे हिरासत में ले लिया गया। एसीबी की टीम ने उसे करीब 20 मिनट पहले हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें