फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: निम्बरी गांव में उधार देने से इंकार करने पर दुकान पर फायरिंग, एक युवक व उसके साथियों पर FIR दर्ज

Tue, 15 Jul 2025 01:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

गांव के बलिंद्र ने बताया कि उनकी गांव के बाहर किराना की दुकान है। सोमवार शाम को गांव का ही युवक विकास उर्फ विक्का दुकान ओर आया था। उस समय दुकान में उनका बेटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सोमवार देर शाम को निम्बरी गांव में एक युवक ने उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार ओर फायरिंग कर दी। जिसमे दुकानदार बच गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला चांदनी बाग थाना क्षेत्र के निम्बरी गांव का है।

विज्ञापन


गांव के बलिंद्र ने बताया कि उनकी गांव के बाहर किराना की दुकान है। सोमवार शाम को गांव का ही युवक विकास उर्फ विक्का दुकान ओर आया था। उस समय दुकान में उनका बेटा था। विक्का ने कोल्डड्रिंक व कुछ अन्य सामान मांगा। तो बेटे ने उधार देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद विक्का ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन ओर हमला कर दिया।

विक्का ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर कुछ ग्रामीण पहुंच गए तो उन्होंने विक्का के हाथ से पिस्टल छीन ली। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना चन्दनीबाग प्रभारी संदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें