फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामान चोरी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 6.50 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को वीरवार देर शाम पंचकूला के कालका से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी नकलोई गांव सोनीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कंपनी से 10 मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन




सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो साल पहले सोनीपत में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। इस दौरान आरोपी को सामान के बारे में जानकारी हो गई थी। वर्ष 2023 में आरोपी पानीपत में सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आया और 10 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। सीआईए टू पुलिस टीम ने जांच करते हुए नवंबर 2023 में नामजद आरोपी दीपक निवासी संजय कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कंपनी में काम करने के दौरान दो मोबाइल फोन चोरी करने बारे स्वीकारा था।


यह है मामला

थाना चांदनी बाग में नीरज निवासी सेक्टर 25 पार्ट टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आफिस में हब इंचार्ज कार्यरत है। कंपनी ने ग्राहक तक सामान पहुंचाने के लिए दीपक निवासी संजय कॉलोनी, अंकित व मानव निवासी रानी महल, तुषार निवासी कुटानी रोड, हसन निवासी विद्यानंद काॅलोनी व अभिषेक निवासी बुच्चा खेड़ी गांव शामली को डिलीवरी बॉय के रूप में काम पर रखा था। 30 अक्तूबर को सामान जांचने पर 65 पार्सल कम मिले। जिनकी 6.63 लाख रुपये थे कीमत है। उसने इस मामले में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें