फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामले में एक ओर आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में एसआइटी टीम ने एक आरोपी को ओर गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी के बंटवारे में 2 लाख रुपये आए थे, जिसमें से आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी महिला के पति व एक अन्य की धरपकड़ में एसआइटी टीम जुटी हुई है। कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर सुनील बिंझौल व महिला आठ लाख बरामद कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसआइटी टीम इंचार्ज डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि महिला ने जिस समय पुलिसकर्मी समेत तीन के खिलाफ सनौली थाना में केस दर्ज कराया था। उसके बाद मामले में समझौता की बागडोर भी शुरू हो गई थी। सबसे पहले 15 लाख रुपये महिला ने पुलिसकर्मी समेत तीन से समझौते की मांग रखी थी। जिसमें महिला का नंदोई रणधीर मलिक निवासी बिंझौल शामिल था। उसके बाद मांग बढ़ी और 38 लाख रुपये मांग की गई। जिसमें 30 लाख रुपये महिला, कांग्रेस जिला कॉर्डिनेटर सुनील बिंझौल, महिला का नंदोई रणधीर मलिक, महिला का पति व एक अन्य ने समझौते के लिए थे। जिसमें से वह सुनील बिंझौल व महिला से पहले आठ लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। अब रणधीर मलिक को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसके हिस्से में दो लाख रुपये आए थे, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए है। पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए और आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला के पति व एक अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें