फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी करते हुआ कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरेवाल कॉलोनी में एक किरयाणा की दुकान में उसी दुकान का कर्मचारी कई दिन से चोरी कर रहा था। वह पड़ोसन की छत से दुकान में घुसता और परचून का सामान चोरी कर लेता था। मालिक ने सामान घटने पर कैमरे लगवाए, जिनमें मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे कर्मचारी चोरी करता हुआ मिला, लेकिन जब तक मालिक दुकान पर पहुंचा तो वह फरार हो चुका था। वहीं उन्होंने पड़ोसन महिला के घर से परचून का सामान बरामद हुआ। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कर्मचारी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र निवासी कच्चा कैंप ने बताया कि उसकी पुरेवाल कॉलोनी में परचून की दुकान है। दुकान पर गत दो साल से शिमली निवासी शिवम काम करता था, जो पास के ही एक मकान में किराए पर रहता है, मालिक ने बताया कि एक सप्ताह से दुकान में सामान कम दिख रहा था, जिसके बाद उसने कर्मचारी के घर जाने के बाद दुकान में कैमरे लगवा दिए और मोबाइल से अटैच करवा दिए। वह मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे वह सीसीटीवी कैमरा चेक कर रहे थे, इसी बीच एक युवक मोबाइल की टॉर्च जलाकर सीढियों के रास्ते से दुकान में घुसता हुआ दिखा। जब वह कैमरे के नजदीक आया तो वह कर्मचारी शिवम ही था। जब वह दुकान पर पहुंचा तो वह गोदाम में नहीं दिखा। उन्होंने पड़ोसन महिला सुनीता पर शक जताया और मकान की तलाशी ली। उसके पलंग के नीचे से रिफाइंड की पेटियां, डायपर समेत अन्य सामान मिला, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है। मॉडल टाउन पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला का पति पुलिस व उन्हें चकमा देकर फरार हो गया।
पकड़ा न जाने के डर से गत्ते के पीछे छिपा रहा आरोपी
पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि वह शिवम को देखते ही सुबह पांच बजे आनन फानन में दुकान पर पहुंचा था, लेकिन जब वह दुकान के अंदर पहुंचे तो उन्हें शिवम नजर नहीं आया, उन्होंने सोचा कि शिवम छत के रास्ते से भाग गया, लेकिन वह गत्ते के पीछे ही छिप कर बैठा हुआ था। वहीं जब पुलिस की कार्रवाई निपटने के बाद वह दुकान पर पहुंचा और शटर खोला तो शिवम उसे धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है, हर संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुनिल कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें