फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हेरोइन तस्करी मामले में सीआईए थ्री ने चौथे आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सीआईए थ्री नाइजीरियन युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर चुकी है। सीआईए थ्री की गिरफ्त में आए विशाल उर्फ विशु निवासी दलाल कुल्लु, हिमाचल प्रदेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो हेरोइन का सेवन करता है। उसका दोस्त वीरेंद्र उर्फ बिल्लू भी हेरोइन का सेवन करता है। उसको पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि 10 अक्तूबर को उन्होंने गांव नांगलखेड़ी के पास से भीमसेन पुत्र रमेश निवासी बरकेली, शिमला को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन मिली थी। छह दिन के रिमांड के दौरान भीमसेन से खुलासा हुआ था कि ये हेरोइन वीरेंद्र उर्फ बिल्लू निवासी तडगावली शिमला व विशाल उर्फ विशु निवासी दलास कुल्लु, हिमाचल प्रदेश को सप्लाई की जानी थी। वो ये हेरोइन नाइजीरियन युवक इविशोबी जॉन उर्फ टोंचू निवासी ईकेंगा नतेजे, नाइजीरिया से खरीदकर लाया था। पुलिस गिरफ्त में आए विशाल ने बताया कि वो हेरोइन लाने के लिए भीमसेन को 10 हजार रुपये कमीशन देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें