पानीपत। खुखराना गांव में शराब ठेके पर मारपीट कर लूट के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-3 की टीम ने शनिवार शाम को नारा गांव से आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि छह जून की शाम को चार पांच बदमाशों ने खुखराना शराब ठेके में घुसकर सेल्समैन से लूट की थी। आरोपी दो बोतल शराब और 2470 रुपये की नकदी लूटकर ले गए थे। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं एक आरोपी विशाल निवासी नारा गांव फरार चल रहा हैश्र। शनिवार शाम को आरोपी को नारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।