फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फर्जी नंबर प्लेट मामले में एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हथवाला रोड स्थित एमएफसी होटल के पीछे गली में सरकारी पहचान दर्शाने वाली फर्जी नंबर प्लेट और स्टीकर लगी दो कारें पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी अशोक चौधरी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से पंचिंग मशीन, हीटिंग मशीन, डाई मशीन, फर्जी लोगो और खाली नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपी अशोक चौधरी और चार दिन के रिमांड पर चल रहे विनय निवासी रेवाड़ी को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
इससे पहले कृष्णा कॉलोनी निवासी राहुल और उसके पिता राजबीर उर्फ राजू के अलावा दिल्ली निवासी मोहम्मद परवेज और रेवाड़ी निवासी विनय को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले पुलिस ने विनय से मोबाइल फोन और मोहम्मद परवेज से कंप्यूटर सीपीयू, एलसीडी स्क्रीन, भारत सरकार के लोगो व स्टीकर बनाने की मशीन, की-बोर्ड और माउस बरामद किए थे।ट्रैफिक समालखा प्रभारी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कर्मचारियों के साथ हथवाला रोड पर पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि राहुल अपनी कार पर सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को सरकारी अधिकारी बताता है और लोगों पर रौब जमाता है।
विज्ञापन

पुलिस टीम एमएफसी होटल के पीछे गली में पहुंची तो वहां सफेद रंग की कार खड़ी मिली। अर्टिगा के पीछे बंपर पर अंग्रेजी में भारत सरकार जबकि सियाज की डिग्गी पर भारत सरकार पीबीएसएम मिनिस्ट्री लिखा हुआ था। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट के मामले में जयपुर से पांचवें आरोपी अशोक चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पंचिंग, हीटिंग और डाई मशीन फर्जी लोगो व खाली नंबर प्लेट बरामद की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें