पानीपत। प्रदेश सहित जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा छठी से आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। वहीं, बालवाटिका से पांचवीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से बालवाटिका से आठवीं कक्षा के लिए वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कक्षा बालवाटिका से पांचवीं की परीक्षाएं 22 मार्च और कक्षा छठी से आठवीं की परीक्षाएं 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
उक्त कक्षाओं की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षाएं उसी स्कूल में आयोजित की जाएंगी जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना होगा। बालवाटिका से पांचवीं की परीक्षा अवधि दो घंटे तथा छठी से आठवीं की परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी।