फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज हाउस की बैठक में होगा वार्षिक बजट प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा नगर पालिका में वर्ष 2025-26 वार्षिक बजट प्रस्तुत करने लिए के लिए आज हाउस की बैठक होगी। जिसमें चैयरमैन सभी पार्षदों विधायक समालखा और करनाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

बैठक में आय व व्यय का ब्योरा किया जाएगा। हर वर्ष नगर पालिका की ओर से फरवरी महीने में वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। पिछले साल भी बजट प्रस्तुत किया गया था। जिसको लेकर कुछ पार्षदों द्वारा विरोध किया गया और देखते ही देखते कुछ देर के लिए बैठक हंगामे में तब्दील हो गई। उधर तकरीबन सभी पार्षदों में इस बात की भी नाराजगी है कि ढाई साल से अधिक समय बीत गया लेकिन आज तक शहर के किसी भी वार्ड में विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। जिसको लेकर जनता की पार्षदों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही हैं। उनका कहना था कि निकाय चुनाव से पहले वार्ड की जनता से लंबे चौड़े वादे किए गए थे लेकिन पार्षद उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं। वही इस संबंध में नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि आगामी सोमवार को नगर पालिका में 2025-26 वार्षिक बजट को लेकर हाउस की बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें