पानीपत। ट्रेनों के कई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें समय सारणी के अनुसार उनके गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। जिससे यात्री परेशान हैं। आगरा कैंट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रविवार को रद्द कर दिया गया है। साथ ही दर्जनों ट्रेन कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची है।
पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री विनोद, अनुपम और राजीव ने बताया कि उनकी ट्रेन कई घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचने वाली थी लेकिन देरी होने के कारण अभी तक वह नहीं पहुंच पाई है। जिससे उस ट्रेन से अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना कर रहे है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इसे दुरुस्त करने की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को समय के अनुसार उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जा सके।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनोंं की आवश्यक पासिंग कराने में ट्रेनों को समय पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। जिसको लेकर यात्रियों को कई घंटों तक स्टेशन पर ही समय व्यतीत करना पड़ रहा है। यात्रियों को समय पर उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे उन्हें कम परेशानियों का सामना करना पड़े।
बॉक्स
ये ट्रेनें देरी से आईं
अप लाइन : मालवा एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 35 मिनट की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:49 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 3:44 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 11:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:14 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 11:00 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 26 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 3:12 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 50 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:31 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:02 घंटे की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 3:00 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:55 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 55 मिनट की देरी से पहुंची।
डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 23 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस को रविवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 7: 06 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 16 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस को रविवार को भी किसी कारणवश रद्द कर दिया गया।