फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिजन अंकित के शव का अमेरिका में कराएंगे संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-8 के अंकित के शव का परिजनों अमेरिका में ही संस्कार कराएंगे। परिजनों ने उनके दोस्तों से इसके लिए संपर्क कर अवगत करा दिया है। परिजनों का कहना है कि शव को लाने में बहुत समय लगेगा। ऐसे में शव को इतने दिन तक रखना संभव नहीं है।
विदित है कि बीते रविवार को पानीपत के सेक्टर-8 के अंकित की अमेरिका के टेक्सास शहर में गोली लगने से मौत हो गई थी। अंकित का शव उसी के कमरे में मिला था। इसके बाद से ही परिजन लगातार उसके शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए परिजनों ने अमेरिका पुलिस से भी संपर्क किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई जारी होने की बात कही थी। बुधवार को भी परिजनों ने शव को लाने के लिए काफी प्रयास किए। इसके लिए कुछ साथियों ने पैसों का भी इंतजाम किया है। अंकित की मौत के बाद परिजन भी गमगीन है। परिजन लगातार उसके शव का इंतजार कर रहे हैं। दिनभर करीबियों और रिश्तेदारों का उनके आवास पर आना जाना लगा है। अंकित के भाई दीपक ने बताया कि वह लगातार अपने भाई के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे थे। उनके पास शव का अमेरिका में ही संस्कार कराने के सिवाह कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

यह है मामला : पानीपत के सेक्टर-8 निवासी अंकित करीब एक वर्ष पहले अमेरिका गया था। जहां पर वह टेक्सास शहर में एक जनरल स्टोर पर काम करता था। स्टोर के पास ही होटल में रहता था। रविवार को उसकी परिजनों से बात हुई थी। देर रात को परिजनों का सूचना मिली थी कि अंकित की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें