फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी में नाम चमका रही राजाखेड़ी गांव की अंजली

Sun, 17 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खिलाड़ी अंजली। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव की अंजली कबड्डी में पदक जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 20 पदक जीते हैं। हाल ही में उन्होंने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। साथ ही उन्होंने मार्च में करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

अंजली गांव के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में पिछले तीन सालों से लगातार अभ्यास कर रही है। वह कोच कर्ण सिंह मलिक की देखरेख में कबड्डी के गुर सिख रही है। उनके पिता सतबीर फैक्टरी में काम कर बेटी को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनकी माता सुनीता गृहिणी है। अंजली गांव के ही राजकीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा है।
कोच कर्ण सिंह मलिक ने बताया कि अंजली ने शुरूआती दिनोंं में काफी संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास गांव से ही नहीं बल्कि अन्य गांवोंं की लड़कियांं भी कबड्डी अभ्यास के लिए आती है। साथ ही वह लड़कियोंं को नि:शुल्क कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रही है। खिलाड़ी अंजली ने बताया कि वह कोच के मार्गदर्शन और पिता के सहयोग से लगातार पदक जीत रही है। उन्होंने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी अंजली। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें