फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मायके जाने से नाराज युवक ने पत्नी व सास को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृष्णपुरा में एक युवक ने अपनी सास व पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गईं। युवक झगड़े के बाद सास द्वारा उसकी पत्नी को मायके ले जाने से नाराज था। पत्नी व सास ने नागरिक अस्पताल में अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराकर सेक्टर 29 थाने की पुलिस को शिकायत दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सींक गांव निवासी रेनू ने बताया कि वह राजनगर में किराए पर रहती है। उसकी बेटी साक्षी ने राजनगर के शिव चौक निवासी अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार को अशोक ने साक्षी के साथ झगड़ा किया था। झगड़े के बाद साक्षी उनके घर आ गई। कुछ देर बाद अशोक के माता-पिता गलती मानकर साक्षी को साथ ले गए। शनिवार को अशोक ने साक्षी से फिर झगड़ा किया। इस पर उसका बेटा सागर अपनी बहन साक्षी को अपने साथ घर ले आया। वह शाम को साक्षी के साथ कृष्णपुरा जा रही थी। यहां अशोक ने उन्हें देख दिया। साक्षी को उसके साथ देखकर अशोक तैश में आ गया। उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। साक्षी ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गईं। उनके शोर मचाने पर अशोक वहां से फरार हो गया। उसने अपने पति रोहताश को इसकी सूचना दी। इसके बाद उनका नागरिक अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें