फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: एसपी कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एक युवक को जड़े थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा

Tue, 22 Jul 2025 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

आंबनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने जमकर हंगामा किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि युवक उनके परिवार का ही है और वह उसके खिलाफ आरटीआई लगाकार परेशाान कर रहा है।
विज्ञापन
महिला ने युवक को जड़े थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी कार्यालय पर मंगलवार को एक आंबनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग करवाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि युवक उनके परिवार का ही है और वह उसके खिलाफ आरटीआई लगाकार परेशाान कर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह इस सबंध में शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर युवक भी पहले से ही मौजूद था। मामला थाना छाजपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक ही परिवार में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष एसपी कार्यालय पर पहुंचे थे। कार्यालय पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला ने युवक का गिरेवान पकड़ लिया और उसे घसीटती हुई एसपी कार्यालय तक लेकर पहुंची। जहां पर महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे एसपी कार्यालय में हंगामा हो गया। ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और दोनों को अलग कराया। करीब आधे घंटे तक एसपी कार्यालय पर यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

महिला का कहना है कि आरोपी युवक पक्ष ने एक प्लॉट बेचा था जिसे उसके देवर ने खरीद लिया था। उस प्लॉट में अब युवक अपना हिस्सा मांग रहा है जबकि उनका प्लॉट से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद भी वह उसके खिलाफ लगातार आरटीआई लगाकर परेशान कर रहा है। कई बार सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुका है। युवक एक साल से परेशान कर रहा है। चार दिन पहले भी उनकी शिकायत की थी। महिला के पति ने भी युवक पर बार-बार शिकायत करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें