फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी बंद में अन्नदाता के पक्ष में आए 10 संगठन, बंद रहेंगी पांचों मंडियों, सचिवालय के बाहर होगा सांकेतिक धरना और प्रदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के खिलाफ प्रदेश भर में किसान और आढ़ती शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बंद के लिए जिले के सभी किसान नेता, विपक्षी राजनीतिक दलों व ट्रेड यूनियन के प्रधानों ने तैयारी कर ली है। जिसमें शुक्रवार को जिले की सभी पांचों अनाज मंडियों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसमें आढ़तियों के दफ्तरों से लेकर तोल की मशीनें भी बंद रखी जाएंगी। साथ ही सभी अनाज मंडियों में सरकार के इस फैसले के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं, किसानों के भारत बंद के इस फैसले का करीब 10 संगठन समर्थन करते हुए सचिवालय के बाहर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ किसानों के इस भारत बंद के पक्ष में शहर के दुकानदारों और व्यापारियों का समर्थन मिलना मुश्किल है। अब तक किसी भी बड़े व्यापारी संगठन ने किसानों के समर्थन में बंद में सहयोग करने की हामी नहीं भरी है। जबकि आढ़ती यूनियन व किसान नेता लगातार शहर के दुकानदारों व बाजार प्रधानों से बंद में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।
नौ से चार पांच तक रहेगा बंद
शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक छह घंटे के लिए इस बंद को रखा गया है। हालांकि इस दौरान किसी भी परिवहन व्यवस्था पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। बंद के लिए जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आला अधिकारियों व सरकार की तरफ से पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सांकेतिक धरना देंगे : मलिक
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रधान एवं किसान नेता बिंटू मलिक ने कहा कि भारत बंद में सहयोग करते हुुए सचिवालय के बाहर कई ट्रेड यूनियनों के साथ सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन करेंगे : दहिया
अन्नदाता किसान यूनियन के प्रधान सुरेश दहिया ने कहा कि डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुतला भी फूंका जा सकता है। किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे।
किसान का साथी आढ़ती : धर्मबीर
किसान एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि आढ़ती हमेशा ही किसान का साथी रहा है। भारत बंद में प्रदेश भर में लागू होगा। किसान और आढ़तियों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें