फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सवारी के इंतजार में खड़ी बुजुर्ग महिला को जीप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र में जीटी रोड पर गांजबड़ गांव के पास रविवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सवारी के इंतजाम में खड़ी बुजुर्ग महिला स्वर्ण कौर को जीप ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कृष्णपुरा निवासी बलजिंद्र ने बताया कि उसकी मां स्वर्ण कौर (65) गांजबड़ के पास एक फैक्टरी में काम करती थी। रविवार शाम पांच बजे वह गांजबड़ गांव के पास जीटी रोड पर घर आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी समय वहां तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जीप चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया क हादसे में महिला की मौत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें