फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निंबरी गांव में दुकान पर कब्जे के आरोप लगा बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 07 Jun 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में इस्लाम के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के निंबरी गांव में दुकान के विवाद में बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उनका कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। यह दुकान उन्हें वक्फ बोर्ड से मिली थी। आरोप है कि वह काफी समय से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

हरिसिंह चौक के नवाब ने बताया कि उनके ससुर इस्लाम की निंबरी गांव में दुकान है। यह दुकान उनके पिता को वक्फ बोर्ड से अलॉट हुई थी। उसी समय से वह दुकान पर काबिज हैं। उनका गांव के ही एक व्यक्ति से लेन-देन चल रहा है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी व्यक्ति ने धोखे से उनकी दुकान को अपने नाम करा लिया। इसके बाद बिना किसी एनओसी को दुकान को ध्वस्त भी करा दिया।

उनका आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उनके ससुर इस्लाम तनाव में थे। शुक्रवार रात को उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल से सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें