पानीपत। समस्त अग्रवाल समाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नागरिक अभिनंदन समारोह के सफल आयोजन पर पूरे समाज का आभार जताया है। समाज के लोगों ने भविष्य में भी इसी तरह एकजुट रहने का दावा किया था। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज महाराज अग्रसेन की शिक्षा और संदेशों के आधार पर काम करता है। इससे समाज को मजबूती मिल रही है।
गोसेवा सोसाइटी के प्रधान रामनिवास गुप्ता व सतीश गोयल ने कहा कि कई वर्षों बाद अग्रवाल समाज ने एक मंच पर एकजुट होकर इतना बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया है। इसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट प्रमुख रूप से शामिल हुए।
एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रमुख सदस्य पवन गर्ग ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर समाज मजबूत होगा। अग्रवाल संगठन के प्रधान विकास गोयल ने कहा कि अर्चना गुप्ता का अध्यक्ष बनना समाज के लिए बहुत ही बड़ा गौरव का विषय है। इस मौके पर सुरेंद्र मित्तल, श्रीभगवान अग्रवाल, जगदीश जैन, नरेश सिंगला, काकू बंसल, एडवोकेट संदीप जिख्ल, सियाराम गुप्ता, पार्षद नवल जिंदल, सुरेश काबरा,
एसपी बंसल, हरिओम तायल, सुरेश तायल, सतीश चंद्रा, हरिमोहन, अमरनाथ गुप्ता, अतुल मित्तल, वीरभान सिंगला, संजय अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, मनोज सिंगला, आशु गुप्ता, ईश्वर अग्रवाल, सतबीर गोयल, वेद मित्तल व आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।