फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एथलेटिक्स में नाम रोशन कर रहेे अमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिहोली गांव के अमन कादियान एथलेटिक्स में मेहनत कर पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर पांच पदक हासिल किए है। वह पिछले दो साल से एथलेटिक्स में संघर्ष कर रहे हैं। पिता राजबीर खेलों के लिए उन्हें लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नवंबर 2024 रोहतक में आयोजित एथलेटिक्स मीट में आठ सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। साथ ही उन्होंने जनवरी 2025 में सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह गांव में ही स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। वह कोच पर निर्भर न रहकर स्वयं ही अपने खेल को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पिता राजबीर ने बताया कि वह पिछले दो साल से एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। खेलोंं के लिए परिवार की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग किया जा रहा है। वह पहले सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे। लेकिन परीक्षा में निष्फल होने के बाद उन्होंने एथलेटिक्स को ही अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत की। खिलाड़ी अमन कादियान ने बताया कि वह एथलेटिक्स का अभ्यास कर पदक हासिल कर रहे हैं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है। इसके लिए वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता किसान है जो खेलोंं के लिए उन्हें हर संभव सहयोग कर रहे हैं। जिससे वह जिला और राज्य स्तर पर पांच पदक हासिल कर चुके हैं। वह पहले सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे लेकिन परीक्षा में निष्फल होने के बाद उन्होंने सेना का हाथ छोड़कर एथलेटिक्स को ही अपना लक्ष्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें