फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहले चरण में 4600 ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में चल रही पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले के 14 कॉलेजों में करीब 4600 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जो कुल अलॉट सीटों का करीब 70 प्रतिशत है।
शहर के प्रमुख कॉलेजों में आर्य कॉलेज में 900 से अधिक, एसडी कॉलेज में 750 से अधिक, आईबी कॉलेज में करीब 500 जबकि देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
सोमवार को अंतिम दिन विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में काफी दिलचस्पी दिखाई। शहर के प्रमुख कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की काफी भीड़ रही। पहली मेरिट सूची में शामिल हर विद्यार्थी दाखिला लेने को उत्सुक था। हालांकि इनकम सर्टिफिकेट में आय का विवरण दाखिले में बाधक बना हुआ था जिसे ठीक करवाने के लिए विद्यार्थी चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में हेल्प-डेस्क की मदद से विद्यार्थियों की समस्याओं का काफी हद तक समाधान भी किया गया। इस संबंध में आर्य कॉलेज के दाखिला के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि आर्य कॉलेज में पहले चरण में 900 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है यह कुल अलॉट सीटों का करीब 70 फीसदी है। पहले चरण में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को दूसरे चरण या ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें