समालखा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। वीरवार को जेबीएम कंपनी के तहत कार्यरत ठेके के सफाई कर्मियों ने भी हड़ताल कर दी।
नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले और यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुए समझौते को अमल में नहीं लाया गया है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, ठेके के कर्मियों ने वेतन वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संवाद