संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बाल श्रम और तस्करी के खिलाफ एक अभियान में संयुक्त टीम ने ट्रेन नंबर 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस से 11 नाबालिग लड़कों को सुरक्षित बचाया है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के बाद जिला युवा विकास संगठन, जीआरपी,आरपीएफ और बाल कल्याण समिति ने यह कार्रवाई की।
प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चों को बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से लाकर लुधियाना की साइकिल फैक्ट्री और राइस मिल में 15 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर मजदूरी कराने ले जाया जा रहा था। सभी बच्चों की मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार उन्हें ओपन शेल्टर होम भेज दिया गया है।