फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल गिरने से फैक्टरी कर्मी की मौत का आरोप लगाया

विज्ञापन
शशि फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। गांव किवाना इसराना रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक फैक्टरी में करीब 700 किलोग्राम का रोल मजदूर के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव किवाना निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति शशि (34) एनएस नोट्स कंपनी में 25 मार्च को सुबह काम पर गए थे। सुबह करीब सवा 10 बजे पता लगा कि पति की फैक्टरी में काम करते वक्त मौत हो गई है। पति कई दिन से कह रहे थे कि फैक्टरी में काम करने का मतलब मौत को बुलावा देना है। फैक्टरी में किसी भी प्रकार की सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं है। वहां किसी भी समय हादसा हो सकता है। वहां पर लगभग 700-800 किलोग्राम के रोल ऊपर से गिराए जाते है। इन रोल को उतारने के लिए फैक्टरी में कोई मशीन नहीं है।
परिवार के सदस्य फैक्टरी पहुंचे तो बाहर से गेट का ताला लगा हुआ था। चौकीदार को आवाज देने पर दरवाजा खुला। उन्होंने बताया कि शशि को फैक्टरी के अंदर ही चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर फैक्टरी मालिक काके एवं विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें