फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान खरीद में धांधली का आरोप, भाकियू तेल डाल ढेरी में लगाई आग

Tue, 28 Oct 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अनाज मंडी धान में आग लगाकर खड़े भाकियू के जिला प्रधान सुरजभान रावल और अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने समालखा नई अनाज मंडी में धान खरीद में धांधली के आरोप लगा तेल डालकर एक ढेरी में आग लगा दी। वहीं सहकारी विपणन समिति ( दी कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी) के कार्यालय पर कर्मचारियों को बाहर निकाल कुंडी लगा दी। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू ने समाधान नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
भाकियू के जिला प्रधान सूरजभान रावल ने बताया कि पिछले आठ दिनों से पीआर धान की सरकारी खरीद ठप पड़ी हुई है। किसानों को मंडियों में धान बेचने के बावजूद उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों और आढ़तियों की मिलीभगत से किसानों की धान मात्र 1900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जा रही है, जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 2369 व 2389 रुपये तय है। इस कारण किसानों को प्रति क्विंटल करीब 469 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इससे अच्छा तो किसान अपनी धान को आग लगा दें। समालखा चौकी प्रभारी अनिल और हैफेड के प्रबंधक आजाद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एजेंसियों के आते ही धान की खरीद की जाएगी। वे धान खरीद से मना नहीं कर रहे हैं। किसानों ने हैफेड कार्यालय को ताला लगा दिया और धान की छोटी ढेरी में आग लगा दी। मार्केट कमेटी कर्मचारियों आग बुझाई। जब तक धान राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान नहीं तो बुधवार को 100 ढेरी राख होंगी
भाकियू के जिला प्रधान सूरजभान रावल ने कहा कि सोमवार को कुछ धान जलाना केवल चेतावनी है। सरकार ने इसका समाधान नहीं किया तो बुधवार को करीब 100 ढेरी राख होंगी। रावल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई और समर्थन मूल्य पर भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हरेंद्र राणा, सुखबीर आट्टा, ब्लाक प्रधान आजाद सिंह, काला महावटी, राजबीर मलिक उजाला व सोमदत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें