फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थाना प्रभारी पर मकान खाली करने का दबाव बनाने के आरोप, एसपी काे शिकायत

Thu, 11 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत।
विकास नगर की एक महिला ने सेक्टर-29 थाना प्रभारी पर मकान खाली करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बुधवार को एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि उनके मकान पर अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद भी उन पर खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि आरोप गलत हैं। शिकायतकर्ता ने मकान में जबरन अपना सामान रख दिया है।
विकास नगर की गीता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि एक दो मंजिला मकान है। मकान पर पानीपत अदालत में एक मुकदमा चल रहा है। जिस पर कोर्ट ने स्टे के आदेश जारी कर रखे हैं। आरोप है कि सोमवार को थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष उनके घर पर आए और मकान खाली कराने के लिए कहने लगे। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन पर मकान खाली करने का पूरा दबाव बनाया। जिससे उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मकान पर इंद्रा देवी और गीता के बीच अदालत में मुकदमा चल रहा है। किरायेदार इंद्रा देवी को किराया देते थे। लेकिन कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता ने रात को अपना सामान मकान में रखकर किरायेदारों को बाहर कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें