फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट की डेहा कॉलोनी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने पति राजेश, जीतराम, सुरेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंबाला कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में डेहा कॉलोनी निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे और मारपीट करते हैं।
विज्ञापन



नाली से लोहे के जंगले चुराने वाला नामजद
अंबाला। शहजादपुर के माजरा गांव में नाली से लोहे के जंगले चुराने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। शहजादपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए माजरा गांव निवासी वरुण शर्मा ने बताया कि वह गांव का मौजूदा सरपंच है। 17 अगस्त को गांव में बने सामुदायिक केंद्र के पास नाली से कोई लोहे के जंगले चुराकर ले गया। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया।



टक्कर मारने वाला पिकअप चालक नामजद

अंबाला। पटवी गांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल चल रहे दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया। पंजोखरा थाना पुलिस को दी तहरीर में पटवी निवासी जगदीश ने बताया कि 23 अगस्त को वह और हीरा लाल अपनी कंपनी का सामान लेने के लिए पैदल-पैदल पटवी गांव जा रहे थे, तभी धनाना गांव की तरफ से आई पिकअप गाड़ी ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में हीरा लाल के ज्यादा चोट लगने पर सिटी के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया था और उसे थोड़ी चोट आई थी। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें