फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रीन बेल्ट पर निर्माण करने के आरोप, हाईकोर्ट के आदेश की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में जीटी रोड के साथ ग्रीन बेल्ट पर फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस पर हाईकोर्ट स्टे लगा रखा है। जिला परिषद के पूर्व सदस्य जोगिंद्र स्वामी ने हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि सेक्टर-छह में जीटी रोड के साथ ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2024 में जनता समाधान शिविर में इस विषय को रखा था। इसके बाद हाईकोर्ट ने दो अगस्त 2024 को स्टे लगा दिया था। अब इस पर फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारी अब कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफेदपोशों के संरक्षण में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन अब तक मामले की जांच में लगा हुआ है। उन्होंने ग्रीन बेल्ट पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें