फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं से अटी मंडी, 20 प्रतिशत भी नहीं हो पाया उठान

Thu, 14 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं सीजन में प्रशासन के किसानों की किसी प्रकार परेशान न होने के दावे हवा हवाई होते नजर आ रहे हैं। मंडी में गेहूं उठान के प्रति खरीद एजेंसी गंभीर न होने के कारण किसानों व आढ़तियों के लिए दिक्कतें बढ़ गई है। मंडी में चार अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी लेकिन अब तक करीब 42 हजार बैग गेहूं का उठान हो पाया है। जिस कारण किसानों को मंडी में गेहूं डालने की जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं की आवक ने तेजी पकड़ ली है। पानीपत अनाज मंडी समेत अन्य मंडियां गेहूं के बैग से अटी पड़ी है। मंडियों में गेहूं उठान न होने कारण किसानों को परेशानी खड़ी हो गई है। प्रशासन की अनदेखी के चलते गेहूं उठान कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। किसान दयाराम, खुशीराम, प्रीतम, भीम सिंह ने बताया कि में मंडी में गेहूं की आवक तेजी पकड़ रही है प्रशासन को चाहिए की गेहूं उठान जल्द से जल्द किया जाए तो किसानों को परेशान नहीं उठानी पड़ेगी।

अब तक करीब 42 हजार गेहूं के बैग का उठान
नई अनाज मंडी में अब तक करीब दो लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। लेकिन खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं उठान करीब 42 हजार बैग का ही कर पाई है। जिस कारण मंडी गेहूं से अटी पड़ी है। किसानों को गेहूं डालने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं बुधवार को नई अनाज मंडी पानीपत में करीब 56 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में गेहूं उठान के लिए खरीद एजेंसी को निर्देश दिए गए है। किसानों को किसी प्रकार की परेशान नहीं आने दी जाएगी। गेहूं उठान तेजी से करवाया जाएगा।
अजय संधू, मार्केट कमेटी सचिव, पानीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें