फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले के युवाओं से खरी कमाई ऐंठ खोटे रास्ते से विदेश भेज रहें एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश में डॉलर कमाने की चाहत में जिला के युवाओं की खरी मेहनत की कमाई लुट रही है। शहर और कस्बों में सक्रिय एजेंट इस लालच का फायदा उठाकर युवाओं को डंकी रूट जैसे अवैध रास्तों से विदेश भेज रहे हैं। इस वर्ष अब तक 22 युवा निष्कासित होकर वापस लौट चुके हैं, जिन्हें भारी यातनाओं और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने केवल तीन एजेंटों को ही गिरफ्तार किया है, जिससे इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई की सुस्ती साफ झलकती है।
विज्ञापन

चार माह पहले अमेरिका ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निष्कासित किया था, जिसमें जिले के भी 10 से ज्यादा युवा थे। इस घटना के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया, जिसके बाद पुलिस ने दावा किया कि आरोपी एजेंटों को जल्द से जल्द काबू कर लिया जाएगा और इसके साथ पुलिस ने घर घर जाकर निष्कासित हुए युवाओं से उनकी पीड़ा सुनी और लिखित में शिकायत लेकर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन पुलिस अब तक इन मामलों में सिर्फ तीन ही आरोपी एजेंटों को गिरफ्तारी कर पाई हैं। इस बीच अधिकांश मामले ठंडे बस्ते में चले गए हैं, जिससे पीड़ितों और उनके परिवारों में निराशा बढ़ रही है।
जिला पुलिस के अनुसार अनेक कथित एजेंट युवाओं को विदेश में नौकरी और बेहतर जीवन के झूठे सपने दिखाकर लाखों रुपये ऐंठते हैं। इसके बाद डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से विदेश भेजा जाता है, जहां युवाओं को न केवल अपमान और यातनाओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई बार उन्हें निर्वासित कर वापस भेज दिया जाता है। इस वर्ष अब तक 22 युवा इस तरह के धोखे का शिकार होकर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंट और विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कमर कसते हुए इस वर्ष जून तक नए व पुराने करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी के 75 कबूतरबाजी के मामलों में 106 आरोपियों को काबू किया है जो किसी न किसी रूप से कबूतरबाजी में जुड़े थे। वहीं इस वर्ष अब तक पुलिस 112 नए मामले भी दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध प्रवास के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध एजेंटों की पहचान के लिए गुप्त सूचनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी एजेंट के झांसे में न आएं और विदेश जाने के लिए केवल वैध रास्तों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें