फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर युवक से ठगे 1.03 लाखश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने समालखा निवासी एक युवक को ऑनलाइन निवेश में फायदे का झांसा देकर उससे 1.03 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। समालखा की गांधी कॉलोनी निवासी शैलेश कुमार ने साइबर अपराध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को उसके टेलीग्राम पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले से उसे ऑनलाइन निवेश करने के बारे में बताया। उसने उसके कहे अनुसार पहले 10 हजार का निवेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे कहा गया कि उसका काफी फायदा हो रहा है। जितना निवेश करोगे उतना फायदा होगा। वह उनकी बातों में आ गया। उसने कई बार में 1.03 लाख रुपये का निवेश किया। जब वह अपने पैसे निकालने लगा तो उसकी आईडी बंद कर दी गई। उसको बाद में पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। संवादF
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें