फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन के खिलाफ थाना पहुंचे विद्यार्थी

Sun, 22 May 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्या व हिंदी एचओडी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले में महिला थाना डीएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में इनसो ने भी दोनों विद्यार्थियों का साथ देने की बात कही है।
विज्ञापन


छात्र संदीप और ज्योति ने शनिवार को इनसो के जिला अध्यक्ष बलराज देशवाल की अगुवाई में महिला थाना डीएसपी विद्यावती से मिलकर शिकायत दी। दोनों ने बताया कि वे कॉलेज में एमए हिंदी में पढ़ते हैं। कॉलेज स्टाफ की प्रताड़ना से वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

उनकी हाजिरी कम बताकर परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन दोनों को जातीय आधार से भी तंग किया गया और बार-बार जातिसूचक शब्द कहे गए। संदीप ने बताया कि उन दोनों की कॉलेज प्रबंधन ने जिंदगी खराब कर दी। इनसो जिलाध्यक्ष बलराज देशवाल ने बताया कि वे विद्यार्थियों की मांगों को कई बार कॉलेज प्रिंसिपल के सामने मांग रख चुके हैं, लेकिन प्राचार्या द्वारा आश्वासन देने के बाद भी मनमर्जी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कॉलेज के खिलाफ संघर्ष का रास्ता अपनाने को तैयार हैं। इस मौके पर सुमित, मंजीत, विशाल छिक्कारा व राहुल गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें