कक्षा 12वीं सीबीएसई में जिले को टॉप करने वाली रितिका गर्ग का सपना आईएएस बनना है। रितिका गर्ग ने बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन से 12वीं कक्षा पास की है। रितिका गर्ग के टॉप आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता पवन गर्ग का कॉटन बिजनेस है और मां शालिनी गर्ग हाउस वाइफ है। मॉडल टाउन में रहने वाली रितिका गर्ग ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पूरी पढ़ाई की। वह स्कूल से घर जाने के बाद हर रोज कई-कई घंटे पढ़ाई करती थी। उसको अपनी मेहनत का परिणाम मिल गया है। वह बहुत खुश है और उसका सपना आईएएस बनना है।
लेक्चरर बनकर करूंगी नाम रोशन
एसडी विद्या मंदिर की काजल का सपना लेक्चरर बनना है। उसने नॉन मेडिकल में 97 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। काजल ने बताया कि उसके पिता गुलशन कुमार ज्वेलर व मां आशा रानी गृहणी हैं। उसने अच्छे अंक लाने को हर रोज 12-12 घंटे पढ़ाई कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ व अपने परिजनों को दिया है।
पायल बनना चाहती है डॉक्टर
एमएएसडी पब्लिक स्कूल की छात्रा पायल मित्तल ने मेडिकल में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह अपनी मां शशि गर्ग की तरह डॉक्टर बनना चाहती है। डॉ. शशि गर्ग स्वास्थ्य विभाग पानीपत में डिप्टी सीएमओ है। पायल मित्तल ने बताया कि उसकी मां ने उसका मार्गदर्शन किया और उसने स्कूल के बाद घर आकर भी नियमित रूप से पढ़ाई की।
एलोरिका का लक्ष्य आईएएस बनना
एमएएसडी स्कूल में पढ़ी एलोरिका तायल आईएएस बनना चाहती है। उसने कामर्स में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने बताया कि उसकी मां ज्योति हाउस वाइफ व पिता राजीव तायल बिजनेसमैन हैं। एलोरिका की माता ने बताया कि बेटी ने खुद मेहनत कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। एलोरिका ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसको पढ़ाई के लिए फ्री छोड़ रखा था। उसने अपने माता-पिता के सपने को अपना सपना बनाया और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए।
ज्यूडिसरी में जाना है सपना
बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में 12वीं कक्षा पास करने वाली श्रेया सलूजा ज्यूडिसरी में जाना चाहती है। श्रेया सलूजा आर्टस में 96.6 अंक प्राप्त किए है। श्रेया ने बताया कि पूरी रात पढ़ाई की और दिन में करीब चार घंटे ही पढ़ाई करती थी। पिता राजेंद्र सलूजा बिजनेसमैन व मां सुमन हाउस वाइस हैं।
अभी सोचा नहीं है फिलहाल पढ़ाई करनी
हुडा सेक्टर-12 की रहने वाली शोलकी ने कामर्स में 13 घंटे पढ़ाई कर 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल टीचर व अपने माता-पिता को दिया है। शोलकी की मां नीरू जैन हाउस वाइफ व पिता मुकेश जैन बिजनेसमैन है। शोलकी ने बताया कि उसने स्कूल के बाद चार घंटे ट्यूशन लिया और फिर घर जाकर पढ़ाई की। उसने फिलहाल आगे पढ़ाई करनी है और उसके बाद ही आगे के बारे में सोचेगी।