फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घेराव की चेतावनी के बाद एचएसवीपी के अधिकारियों ने 21 को बुलाई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के बैनर तले विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूडी के प्रदर्शन और कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी हरकत में आए हैं। ईओ ने आरडब्ल्यूए को 21 नवंबर को बैठक के लिए बुलाया है। जिसमें सेक्टराें में टूटी सड़कें, फैली गंदगी, सीवर जाम और अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

ईओ देवेंद्र शर्मा ने बैठक के लिए सभी अधिकारियों और आडब्ल्यूए को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में 21 नंवबर काे बैठक में सेक्टरों में विकास कार्यों व अन्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने मंगलवार को हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कोन्फिडेरेशन के बैनर तले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था । जिसमें 6, 7, 8, 13-17, 18, 24 और 40 की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्राधिकरण के अधिकारियों पर आठ साल में मूलभूत सुविधा तक न देने का आरोप लगाया था। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्ज कोन्फिडेरेशन के संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि पिछले तीन साल में 14 ईओ बदल गए हैं। अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने एक दिसंबर को अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें