फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेटी पैदा होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिवनगर में युवक ने बेटी पैदा होने पर पत्नी को मारपीट कर बेटी, साली समेत घर से निकाल दिया। विवाहिता की मां अपनी बेटी के घर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। तीनों का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि वह किशनपुरा चौकी को मामले की शिकायत दे चुकी है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मेरठ के तेजगढ़ी निवासी संगीता की शादी तीन साल पूर्व पानीपत के शिव नगर गली नंबर तीन निवासी अमन के साथ हुई थी। अमन कार मैकेनिक है। शादी के बाद पति अमन, सास सत्यवती, ससुर, ननद व देवर सभी उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मां ने उसके पति को एक लाख रुपये नकद दिए ताकि उसका घर बस जाए, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई। गत दो अक्तूबर को पानीपत के सामान्य अस्पताल में उसने बच्ची को जन्म दिया। इस बीच रंजिशन ससुराल वाले उससे खफा हो गए। अस्पताल में उससे मिलने तक कोई नहीं आया। वह खुद ससुराल पहुंची। उसकी बहन सरिता व मां माया देवी उसकी देखभाल के लिए आई थीं। आरोप है कि मंगलवार को पति व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन, मां माया देवी और उसके साथ मारपीट की। उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया। मां पर ईंट से हमला किया।
संगीता ने बताया कि पति ने उसे व उसकी बेटी को रखने से इंकार कर दिया। उसके चरित्र पर भी शक किया। इसके बाद वे तीनों मां-बेटी सामान्य अस्पताल पहुंचीं और इलाज कराया। वह अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले की शिकायत दी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद कुमार, प्रभारी, किशनपुरा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें