फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह गांव में जमीन के विवाद में किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे जमीन के विवाद में एक पार्टनर के बेटे व चचेरे भाई ने दोनाली के साथ तीन हवाई फायर कर दिए। दोनों फायर करने के बाद भाग गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है
विज्ञापन

सिवाह गांव के दलबीर ने बताया कि उन्होंने बिंदर के साथ करीब साढ़े चार बीघे जमीन खरीदी थी। अब दाेनाें के बीच जमीन के चलते विवाद चल रहा है। इसमें से करीब दो बीघा जमीन बिंदर और बाकी उसके पास है। वह शुक्रवार काे अपनी जमीन में नींव भरा रहा था। इसी समय बिंदर का लड़का शुभम और उसका चचेरा भाई आ गए। उन्होंने काम रुकवाने की नीयत से दाेनाली हथियार से तीन हवाई फायर किए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वे दोनों मौके से भाग गए। सेक्टर 29 थाना के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सिवाह गांव में हवाई फायर करने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस के शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें