फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: योग करने और फास्ट फूड से बचने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतगल में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्वस्थवृत्त विभाग की ओर से मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ. सीमा रानी ने बताया कि स्वस्थ दिनचर्या और सही लाइफस्टाइल अपनाने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। छात्राओं को प्रतिदिन सुबह योग करने, संतुलित आहार लेने और फास्ट फूड से पूरी तरह बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण किशोरियों में रक्त की कमी (एनीमिया) की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए पौष्टिक भोजन, नियमित योगाभ्यास और पर्याप्त नींद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें