फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चियों को गोद लिया

विज्ञापन
इनर व्हील मिड टाउन क्लब की स्दस्य स्थापना दिवस मनाते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। इनरव्हील क्लब मिडटाउन पानीपत का वार्षिक पद ग्रहण समारोह होटल पिरामिड में मनाया गया। इस मौके पर चार बच्चियों को गोद लेने के साथ शिव मंदिर में वाटर प्यूरीफायर भी लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में इनरव्हील मंडल 308 की डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन गुरप्रीत कौर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पानीपत की मेयर अवनीत कौर व क्लब की जोनल काउंसलर पीडीसी सीमा चोपड़ा उपस्थित रहीं। समारोह में क्लब की गठित नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ क्लब के सदस्यों से उनका परिचय कराया गया। नई कार्यकारिणी में रितिका गर्ग को प्रधान पद , सोनू सिंगला को उप प्रधान पद , प्रियंका दुआ को सचिव पद , सांझी सागर को कोषाध्यक्ष , डॉ. अनु कालड़ा को संपादक, रेणु गुप्ता को आईएसओ नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से चार बच्चियों खुशी, चांदनी, पुनिता और सुमन को गोद लेकर उनकी शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करने का संकल्प लिया गया। क्लब की चार्टर प्रधान कंचन सागर ने बताया कि एक विधवा की आर्थिक सहायता के लिए क्लब ने कुछ वर्ष पहले 15 हजार राशि निवेश की थी। जो अब 57 हजार रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें