पानीपत। लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। स्मारक पर क्षतिग्रस्त हुए वीरता के प्रतीक चिह्न को प्रशासन से हटवा दिया है। इसका निर्माण करवाने के बाद दोबारा लगाया जाएगा। लघु सचिवालय के वीआईपी गेट के पास पार्क में तीन साल पहले शहीदों की याद में इस स्मारक बनाया गया था। शहीदों की वीरता के प्रतीक चिह्न स्थापित किया गया।
लघु सचिवालय में शुक्रवार की सुबह एक सिरफिरा घुस गया। नग्न अवस्था में शहीद स्मारक पहुंचा और पथराव करने लगा। स्मारक पर लगे वीरता के प्रतीक चिह्न को ईंट मारकर तोड़ दिया। वहां योग कर रहीं महिलाओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की। जान से मार देने का इशारा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लघु सचिवालय के पार्क में सुबह एक प्रिंस नाम का युवक सबके सामने ही नग्न अवस्था में आ गया और दौड़ते हुए शहीद स्मारक की तरफ भागा। यहां आकर पथराव करने लगा। उन्होंने उसे रोकते हुए समझाने का प्रयास किया। जिस पर युवक ने उनके साथ भी अभद्रता भी की। इस दौरान युवक ने करीब एक घंटे तक पार्क में उत्पात मचाया।
फिर से कराया जाएगा निर्माण
स्मारक पर क्षतिग्रस्त किए गए प्रतीक चिह्न का निर्माण फिर से कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूूटी लगा दी गई है।
- सुशील सारवान, डीसी, पानीपत।