फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, इस बार 73 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली है और सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार सामग्री 72 घंटे में हटाने का दावा किया है। इसके साथ ही प्रशासन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम करेगा। इस बार प्रशासन ने 73 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह 67.50 प्रतिशत था।
विज्ञापन

2024 के लोकसभा चुनाव में 65.31 और 2019 में यह 69.67 प्रतिशत था। जिले में 9,257,25 मतदाता हैं। प्रशासन मतदान के लिए खासकर युवाओं और शहरी क्षेत्र में फोकस रखेगा। प्रशासन ने चुनाव की पहली बैठक में ही साफ किया कि एक उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। इसके अलावा आमजन 50 हजार रुपये तक की नकदी लेकर जा सकेंगे। इससे अधिक की राशि लेकर जाने पर उनको लेन-देन के कागज पेश करने होंगे।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसको लेकर शनिवार को जिला सचिवालय स्थित प्रथम तल पर विभिन्न राजनीति दलों के प्रतिनिधियों व चारों आरओ की बैठक ली। जिसमें जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सबको इसका पालन करना है। इसमें किसी प्रकार की अनदेखी की तो संबंधित व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी राजनीति दल या व्यक्ति बिना अनुमति के रैली व प्रचार प्रसार नहीं कर सकता। उसे इसके लिए अनुमति लेनी होगी। बैनर व रैली के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उम्मीदवार ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के दौरान 10 हजार से ज्यादा का लेन देन चैक या आरटीजीएस से करना होगा। कोई व्यक्ति इंस्योर एप से ऑनलाइन नामांकन करता है तो उसे हार्ड काॅपी रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करानी होगी। रात 10 से प्रात: छह बजे तक लाउड स्पीकर प्रयोग नहीं होगा। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र मलिक, शुगर मिल एमडी मनदप व निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के मौजूद रहे।

आर्य कॉलेज व आर्य स्कूल में होगी मतगणना
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए आर्य कॉलेज व आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में चारों विधानसभाओं क्षेत्रों के मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे। जिले में 9,25,725 मतदाता हैं। जिनमें 4,91, 621 पुरुष व 4,31,797 महिला मतदाता हैं। जिले में 2291 सर्विस मतदाता हैं। इस बार 912 बूथ बनाए जाएंगे। इनमें शहरी क्षेत्र में 393 व ग्रामीण क्षेत्र में 519 बूथ हैं। 47 नये बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 30 ग्रामीण व 17 शहरी क्षेत्र में बढ़ाए गए हैं। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, पानीपत शहरी के लिए आर्य पीजी काॅलेज सभागार, इसराना विधानसभा क्षेत्र के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हाल नंंबर-1 व समालखा विधानसभा क्षेत्र 27 के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स आर्य कालेज निर्धारित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जिले में 72 घंटे में हर स्थान से प्रचार सामग्री उतरवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें