फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आदि का जूनियर स्कूली नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जिले के बुआना लाखू गांव के आदि का जूनियर स्कूली नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता नवंबर में मणिपुर में आयोजित की जाएगी। इससे पहले वह स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। यह प्रतियोगिता 1-4 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित की गई थी। इससे पहले वह जिला स्तर पर भी अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं। अपनी प्रतिभा से मुक्केबाजी में उभरते खिलाड़ियों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

खिलाड़ी आदि ने बताया कि वह राज्य स्तर स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बहुत खुशी है। अभी नेशनल के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनका लक्ष्य में मुक्केबाजी में बड़े खिलाड़ियों अपनी पहचान बनाना और देश के लिए खेलना है। फिलहाल वह नेशनल में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनके यहां तक पहुंचने में कोच और परिवार का सहयोग हैं। उनके पिता चंद्रास और उनकी मां उन्हें आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग कर रही हैं। उनका सपना है कि बेटे अपने देश के लिए खेलें और अपने गांव का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिछले कई वर्षों से अपने गांव स्थित पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी के गुर सिख रहे हैं। कोच ने बताया कि कम उम्र में आदि बहुत अच्छी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहे तो आने वाले समय में अपनी अच्छी पहचान बनाएंगे। फिलहाल उनकी नेशनल के लिए बेहतर तैयारी करवाई जा रही है ताकि अपनी प्रतिभा से पदक हासिल कर सके।
17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें