संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। सामाजिक संस्था लायंस क्लब लाडवा इकाई की बैठक प्रधान नितिन मग्गो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष करवाए जाने वाले सामाजिक कार्यों सहित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में क्लब के चार्टर प्रधान हरीश छाबड़ा मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है। क्लब की ओर से इस वर्ष की शुरुआत पौधरोपण अभियान से की गई थी।
अभियान के तहत क्लब की ओर से शहर में करीब दो सौ से अधिक पौधे लगाकर शहर के वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने का एक कदम आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि क्लब सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करेगा और एक जागरूकता अभियान शुरू करेगा जिसमें लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। बैठक में क्लब के नए बने सदस्य जयदेव उर्फ बबला बपदी व राहुल बड़शामी को पिन लगाकर क्लब में शामिल किया। इस अवसर पर प्रधान नितिन मग्गो, स्वीटी भुल्लर,नरेश सैनी, पारस गर्ग, राजिंद्र सिंह, भगवंत सिंह विर्क, अमन गर्ग मौजूद रहे।